(रजिस्ट्रेशन) UP Gaushala Yojana 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व एप्लीकेशन स्टेटस

UP Gaushala Yojana 2023: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में स्थित गौशालाओं का विकास करने के लिए नई नई योजना शुरू किया जा रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा यूपी गौशाला योजना शुरू किया गया हैं। इस UP Gaushala Yojana 2023 के माध्यम से राज्य में स्थित गौशालाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उन्हें सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने गोशाला अधिनियम 1964 के तहत गौशाला की स्थिति को सुधारने के लिए योजना का आरम्भ किया है इस अधिनियम का संचालन पूरे राज्य में किया जायेगा। यदि UP Gaushala Yojana 2023 संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस लेख को अंत तक विस्तार से पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस लेख में योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

UP Gaushala Yojana 2023

इस यूपी गौशाला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई है। इस UP Gaushala Yojana 2023 के तहत उत्तर प्रदेश गौशाला अधिनियम 1964 को पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में लागू किया जा चुका है। इस योजना के माध्यम से गौशालाओं के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सिर्फ इतना ही नही यूपी गौशाला योजना के माध्यम से गौशाला में काम करने वाले नागरिकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। UP Gaushala Yojana 2023 के माध्यम से मिलने वाले लाभ को प्राप्त करने के लिए गौशाला प्रबंधकों को अपनी गौशाला का पंजीकरण अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कराना होगा या सीएससी केंद्र के माध्यम से भी करवा सकते हैं।

UP Gaushala Yojana 2023 Overview

योजना का नामयूपी गौशाला योजना 2023
किसने आरंभ कीउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीप्रदेश में स्थित गौशाला
उद्देश्यप्रदेश में स्थित गौशालाओं का विकास करना
आधिकारिक वेबसाइटhttp://ahgoshalareg.up.gov.in/eDist/Home.aspx
साल2023
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
राज्यउत्तर प्रदेश

UP Gaushala Yojana 2023 का उद्देश्य

यूपी गौशाला योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य के मौजूदा गौशालाओं का विकास हो सके और गौशालाओं का संचलन बेहतरीन हो सके। इस योजना के अंतर्गत राज्य की गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी। इस आर्थिक सहायता के साथ जो लोग गौशालाओं में काम करते हैं। उन लोगों को सरकार द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की वजह से उत्तर प्रदेश की गौशालाओं का संचलन सही प्रकार से हो सकेगा। और इस UP Gaushala Yojana 2023 के माध्यम से गायों का मृत्यु दर भी कम हो जाएगा।

यूपी गौशाला योजना के लाभ एवं विशेषताएं (UP Gaushala Yojana Benefits and Features)

• उत्तर प्रदेश की गौशाला के बेहतर देखभाल के लिए उत्तर प्रदेश गौशाला अधिनियम 1964 पेश किया गया है।

• यह अधिनियम पूरे राज्य में लागू किया जाएगा और उत्तर प्रदेश में करीब 498 गौशालाएं हैं।

• इन सभी गौशालाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती हैं।

• इन योजनाओं के माध्यम से गौशालाओं का विकास किया जाता है।

• ये योजनाएँ न केवल गौशाला को वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं बल्कि गौशाला में कार्यरत नागरिकों को प्रशिक्षण भी प्रदान करती हैं।

• इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी गौशालाओं का पंजीकरण होना जरूरी है।

• यह पंजीकरण प्रदेश गौशाला पंजीकरण प्रणाली, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाता है।

• आवेदक अपना या सीएससी केंद्र के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

• राज्य के नागरिकों को पंजीकरण के लिए किसी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

• नागरिक इस योजना के तहत घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।

• इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।

यूपी गौशाला योजना के लिए पात्रता (UP Gaushala Yojana Eligibility )

• यूपी गौशाला योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।

• इस योजना के तहत केवल राज्य के पंजीकृत गौशाला लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।

यूपी गौशाला योजना के लिए दस्तावेज (UP Gaushala Yojana Documents)

• गौशाला में रखे गए गौवंशो का विवरण प्रपत्र
• गौशाला हेतु उपलब्ध भूमि संबंधी अभिलेखों की प्रति
• संस्था के सोसाइटी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, उद्देश्य एवं नियम वाली की छाया प्रति
• गौशाला के आए- व्यय का विवरण
• गौशाला पंजीकरण हेतु संस्था की कार्यकारिणी द्वारा प्रस्ताव की प्रति
• समिति के बैंक खाते का विवरण
• गौशाला स्थापित किए जाने संबंधी लेख/प्रस्ताव की प्रति
• समिति पैन कार्ड और आधार कार्ड की प्रति
• घोषणा पत्र पर समस्त अधिकारियों के हस्ताक्षर
• अभिलेखों के रखरखाव, पत्राचार आदि के लिए अधिकृत न्याय संबंधी लेख/प्रस्ताव की प्रति
• गौशाला की वर्तमान प्रबंधन समिति में उत्तरी अधिकारी नियमित किए जाने संबंधी लेख या प्रस्ताव की प्रति

UP Gaushala Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

• सबसे पहले आपको प्रादेशिक गौशाला पंजीकरण प्रणाली, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

• इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम खुल जाएगा जिसमे आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

• अब इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।

• अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी, जैसा कि गौशाला का नाम, स्थापना तिथि, जिला, आवेदक का नाम, पिता का नाम, ईमेल आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे।

• अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त हो जायेंगे।

• उसके पश्चात आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे यूजर आईडी एवं पासवर्ड के विवरण दर्ज करके लॉगिन कर लेना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक आवेदन पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा।

• अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। उसके बाद आपको माँगी गयी सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा।

• इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

सारांश:-

इस तरह से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही यूपी गौशाला योजना का राज्य की गौशाला लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। और ऐसे ही नई नई केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजना की जानकारी के लिए आप जरूर ludhianawesttimes.com विजिट करते रहे साथ ही यदि आपको किसी भी प्रकार का सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देंगे।

Latest Govt Yojana UpdateClick Here

Leave a Comment